बलराम जी आध्यात्मिक शक्ति देते हैं

आदित्य!
22 Aug 2018
बलराम जी आध्यात्मिक शक्ति देते हैं:
हमारे हृदय में स्थित गंदगी को निकालने के लिए बलराम जी के पास हल होता है। प्रभुपाद ने कृष्ण पुस्तक में लिखा है कि बलराम नाम का शाब्दिक अर्थ आध्यात्मिक शक्ति है। 'बल' का मतलब ताकत है, लेकिन इसका अर्थ आध्यात्मिक शक्ति है। बलराम जी द्वारा पर्याप्त रूप से कृपा पाये बिना आत्म-साक्षात्कार प्राप्ति के सर्वोच्च पद को प्राप्त नहीं किया जा सकता है।बल का मतलब शारीरिक शक्ति नहीं है। किसी को बलराम द्वारा उँडेली गयी आध्यात्मिक शक्ति होनी चाहिए।
तो जब आप बलराम जी के बारे में सोचते हैं, तो आप याद कर सकते हैं कि वह आध्यात्मिक शक्ति देते है ताकि आप कृष्ण तक पहुंच सकें, ताकि कृष्ण की सेवा कर सकें। यहाँ ऐसी चीजें हैं जिन्हें आप करना चाहते हैं या कृष्णा की सेवा में आपके लिए मददगार है, लेकिन कभी-कभी आप उन्हें नहीं करते हैं। और कुछ चीजें हैं जिन्हें आप जानते हैं, ऐसा करना इतना अच्छा नहीं है, लेकिन आप अभी भी उन्हें करते हैं। ऐसा है ना? हम सभी इस तरह हैं। तो बलराम जी आध्यात्मिक शक्ति देते है ताकि हम जो जानते हैं हमें करना चाहिए, हम करते हैं, और हमारे पास ऐसा करने की ताकत है क्योंकि वो हमें वह ताकत देते हैं।
श्रीला रोमपाद स्वामी द्वारा श्री ‘बलराम के द्वारा असरों की वध की कथा का वर्णन’ वाले व्याख्यान से लिया गया है।
1